यहां नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला एक उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से सामने आ रहे जानकारी के अनुसार यहां पर पुलिस के द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया है

जानकारी के मुताबिक कचनालगाजी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि विगत 7 दिसंबबर की सुबह लगभग 9 बजे उसकी 17 साल की पुत्री को ग्राम पैगा, थाना आईटीआई, काशीपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह बहला-फुसला कर स्विफ्ट कार (संख्या-यूपी 14-सीडी-0756) में भगा ले गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी व नाबालिग की बरामदगी के प्रयास शुरू कर किये तथा मामले में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को उस समय धर दबोचा जब वह नाबालिग लड़की के साथ कहीं जाने को रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

नाबालिग के 161 सीआरपीसी के तहत दिये गये बयान के उपरांत पुलिस ने उक्त मुकदमे में धारा 366/376 आईपीसी एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि कर आरोपी को जेल भेज दिया।पुलिस टीम में एसआई कपिल काम्बोज, सुप्रिया नेगी, कां. रिचा तिवारी तथा हेमचन्द्र शामिल थे।

Ad_RCHMCT