यहां बेकाबू होकर कार में जा टकराई रोडवेज बस

ख़बर शेयर करें -

त्योहार के सीजन में सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि देहरादून से पौड़ी जा रही बस की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई । सुबह तकरीबन 7:00 बजे यह हादसा हुआ। वो तो गनीमत रही कि किसी भी यात्री को ज्यादा चोट नहीं आई। मामूली रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी चिकित्सालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे रोडवेज बस संख्या UK 07 PA 3112 यात्रियों को लेकर देहरादून से पौड़ी जा रही थी। तभी लच्छीवाला के पास बस में एक मारुति कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस भी अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार


बता दें कि हादसे के वक्त कार में 2 लोग सवार थे। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। केवल कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में बैठे यात्रियों की बात मानें तो ड्राइवर नशे में होने के कारण लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। कई बार टोकने के बाद भी उसने गाड़ी की रफ्तार धीमी नहीं की और बाद में यह हादसा हो गया। ड्राइवर को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।

Ad_RCHMCT