यहां खाई में गिरा वाहन, 1 की मौत,1 घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं कि ऐसे ही मामला ऋषिकेश से सामने आ रहे हैं यहां के गूलर गजा मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को ऋषिकेश के श्यामपुर से एक मैक्स वाहन सवारी लेकर पट्टी दोगी के भांगला गांव के लिए निकला था। गंतव्य पर पहुंचने के उपरांत मैक्स चालक ने सवारी को उतारा और कुछ सामान लेने के लिए वापिस घेराधार के लिए निकल गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश


इसी दौरान घेराधार से लौटते वक्त बंगला गांव से पहले साईं मंदिर के पास गाड़ी ने बैलेंस खोया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में बंगला गांव निवासी रामस्वरूप गैरोला पुत्र देवानंद गैरोला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक सुरेंद्र दत्त गैरोला पुत्र श्यामलाल गैरोला को गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

Ad_RCHMCT