यहां महिला पर धारदार हथियार से युवक ने किया जानलेवा हमला

ख़बर शेयर करें -

राज्य का उधम सिंह नगर जिला आज के समय में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है और अपराधी गतिविधियों के ज्यादातर मामले उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले से सामने आते जा रहे हैं एक ऐसे ही आपराधिक गतिविधि का उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र से मामला सामने आया है यहां गदरपुर के सूरजपुर गांव में देर रात एक महिला पर धारदार हथियार से युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

जानकारी के अनुसार गदरपुर के सूरजपुर गांव में देर रात एक महिला पर धारदार हथियार से एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर उपेंद्र रावत ने बताया कि गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को घायल अवस्था में लाया गया था। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

पुलिस के अनुसार महिला के पति ने बताया कि वह काम के सिलसिले में पास के गांव गए हुए था इसी दौरान उन्हें किसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी पर किसी ने जानलेवा हमला कर मोबाइल छीन लिया है। सूचना मिलने के बाद हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर पहुंचे हैं, उसकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT