यहां देर रात पानी के तालाब में डूबा युवक, सुबह मिला शव

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। पानी के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल में भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

उक्त मामला कोतवाली मंगलौर अन्तर्गत ग्राम हज्जरपुर का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद चैधरी ने बताया कि लक्सर निवासी युवक मनोज बीती रात यहां कस्बा लंढौरा में किसी से मिलने के लिये आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आज सुबह मनोज का शव ग्रामीणों ने ग्राम हज्जरपुर के एक तालाब में पड़ा देखा। तालाब में शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मनोज के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु रूड़की के राजकीय अस्पताल भेज दिया है।

Ad_RCHMCT