रामनगर-हाई स्कूल टॉपर प्रशस्ति करगेती इसरो संस्थानों के शैक्षिक भ्रमण पर

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar-शहर के MP हिंदू इण्टर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा प्रशस्ति करगेती का भारत के विभिन्न राज्यों के शैक्षिक भ्रमण के लिए चयन हुआ था।

शिक्षा निदेशालय देहरादून में उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी छात्र संवाद और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य के प्रत्येक विकासखंड के टॉपर छात्र का चयन भारत के विभिन्न राज्यों के शैक्षिक भ्रमण के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

जिसमें रामनगर विकासखंड की टॉपर प्रशस्ति करगेती का भी चयन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडी दिखाकर देहरादून से छात्रों को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक


मेधावी छात्र गुजरात , कर्नाटक , आंध्र प्रदेश , केरल , तमिलनाडु राज्यों के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र , विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र , यू आर राव आदि इसरो संस्थानों और तकनीकी और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


प्रशस्ति के पिता श्री तरुण करगेती ने बताया कि लाखों बच्चों में से टॉप सूची में स्थान प्राप्त करना एक असाधारण उपलब्धि है और उनके पूरे परिवार को प्रतिभावान बिटिया पर गर्व है।

Ad_RCHMCT