रामनगर में भीषण बाइक हादसा, पूर्व सभासद के पुत्र की मौत, दूसरा युवक गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना नैनीताल जिले के रामनगर में सामने आई है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार, जो पूर्व सभासद के पुत्र थे, की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीती देर रात रामनगर–काशीपुर मार्ग के तेलीपुरा के पास हुआ। दो बाइकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत के कारण दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बताया जा रहा है कि रामनगर के टेडा रोड लखनपुर निवासी प्रशांत रावत की काशीपुर जाते समय अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मौलेकाल निवासी भरत गंभीर हालत में हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से पूरी तरह टूट गए। प्रशांत रावत की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Ad_RCHMCT