खर्च के पैसे मांगने पर भड़क उठा पति, पत्नी को बुरी तरह झुलसाया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में पत्नी ने घर का खर्चा मांगा तो पति हैवानियत पर उतर आया। उसने पत्नी को पहले तो गैस से झुलसाया और बाद में खौलती चाय डाल दी। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। महिला के भाई की तहरीर पर पुलभटटा थाने में पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य परिजनों पर केस दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

मो. जाहिद निवासी गिरधरपुर थाना देवरनियां जिला बरेली ने पुलभटटा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की 12 साल पहले मुमताज निवासी सिरौलीकलां के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि बहनोई मुमताज, सास अन्नो, ससुर मुश्ताक और भाई भूरा शादी के बाद से ही बहन गुलफसा को मारते पीटते थे। आरोपी मुमताज पहले भी जान से मारने की कोशिश कर चुका है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

आरोप है कि बहन के गुप्तांग पर भी उसने कई बार जलाया। शिकायतकर्ता के अनुसार 13 अगस्त को सुबह बहन अपने ससुराल में चाय बना रही थी तभी खर्चे को लेकर पति व ससुरालवालों से बहस होने लगी। आरोप है कि इस दौरान मुमताज ने सिर के बाल पकड़कर गुलफसा के चेहरे को गैस की तेज लपट में जलाया और फिर खौल रही चाय उसपर फेंक दी। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने किसी अनजान व्यक्ति के फोन से अपने मायके फोन कर मामले की जानकारी दी। 

Ad_RCHMCT