शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं-सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने, पलायन रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर खटीमा के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

Ad_RCHMCT