साइबर क्राइम से बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारत विकास परिषद काठगोदाम शाखा की ओर से साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता बाल संस्कार शिविर आयोजित किया। जिसमें साइबर क्राइम से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल बमोरी में आयोजित बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि साइबर क्राइम सेल में नियुक्त हरपाल सिंह, प्राचार्य आभा श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन सचिव प्रो. विनय खुल्लर, अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, रश्मि जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक रहने पर जोर दिया। साइबर क्राइम सेल के हरपाल सिंह ने बताया वर्तमान में साइबर क्राइम के प्रति बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

कहा कि कोई भी फ्रॉड हमारी लापरवाही एवं सतर्कता नहीं होने के कारण होती है। कभी भी किसी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करना, जो अपने स्वयं ना मंगवाया हो और किसी भी व्यक्ति को क्यू आर कोड शेयर नहीं करना चाहिए। बताया कि कोई भी एप डाउन लोड करते ही आपका डेटा चोरी हो सकता है। साथ ही किसी गेम सभी फ्रॉड हो सकता है। इतना ही नहीं कोई भी एप डाउनलोड करने पर आपका आधार एवं पेन नंबर चोरी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने बताया कि ट्रू कॉलर से आपके संपर्क की कॉपी हो जाती है। कभी भी किसी शिकायत के लिए गूगल से नंबर नहीं लेना है। यदि बैंक की कोई परेशानी हो तो बैंक जाकर वार्ता करें। उन्होंने बताया कि शातिर व्यक्ति दो तरह से आक्रमण करता है। बताया कि शातिर आपके खाते से पैसा निकलवा कर किसी भी फ्रॉड अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता है। साथ ही किसी भी कम जानकार व्यक्ति का अकाउंट अलग-अलग बैंक में खुलवा लेते हैं और और उनमे ट्रांसफर करवा लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

साइबर फ्रॉड से बचना है तो जो तकनीक आपको प्रयोग करनी है, उसकी पूरी जानकारी लेनी चाहिए। 90 प्रतिशत अपनी गलती से हमारा नुक्सान होता है। एटीएम में भी इसी प्रकार फ्रॉड होता है। उन्होंने कहा कि सतर्क रहना है, कोई भी एप प्रयोग से पहले उसकी विस्तृत जानकारी लेनी है। इस दौरान रश्मि जैन, ममता खुल्लर, रेणुका गर्ग, कनिका बमेटा, गरिमा सिंहल, राजीव रावत आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT