अवैध पटाखा गोदाम का भंडाफोड़, मकान से बरामद हुई विस्फोटकों की बड़ी खेप!

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में लोधा मंडी और पीठ बाजार में छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण बरामद किया गया। जब मकान मालिक से भंडारण के लिए विस्फोटक पदार्थों का लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

अधिकारियों ने बताया कि बरामद पटाखों की मात्रा इतनी अधिक थी कि उन्हें मौके से हटाने के लिए कई वाहनों की जरूरत पड़ी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मकान लंबे समय से गुप्त गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

लाइसेंस के अभाव और विस्फोटक अधिनियम के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार के मद्देनज़र जनसुरक्षा सर्वोपरि है, और ऐसे अवैध कारोबार पर प्रशासन की सख्त नजर बनी रहेगी।

Ad_RCHMCT