हल्द्वानी में युवती को अश्लील बातें कर धमकाया, आरोपी पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ अश्लील व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने की घटना हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

जानकारी के मुताबिक, युवती महर्षि रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अगस्त को जब वह पार्लर से लौट रही थी, तभी गौरव नेगी उर्फ अक्कू नामक युवक ने रास्ते में उसे रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर रहा है और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से आरोपी का व्यवहार आपत्तिजनक होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस उसकी कॉल डिटेल्स व मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है और युवती को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया है।

Ad_RCHMCT