दहेज के लिए ससुरालियों ने किया प्रताड़ित, पति ने दे दिया तीन तलाक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि पति ने उसे तीन तलाक भी दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

पुलिस को सौंपी तहरीर में अंसारी कॉलोनी गौलापार निवासी मेहनाज ने कहा है कि उसका विवाह 7 अक्टूबर 2013 को इन्द्रानगर बनभूलपुरा निवासी फईम पुत्र स्व. शफीक के साथ हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिए। लेकिन इससे नाखुश पति फईम, सास साजदा परवीन, देवर नदीम, नन्द फरहा, नन्दोई राजू, जेठ फरीद और दहेज लाने को लेकर सके साथ मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

पति बाइक न मिलने पर उसे तलाक देने की धमकी देने लगा। साथ ही असमर्थता जताने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT