चैकिंग में पुलिस ने ट्रक से बरामद किए गोवंशीय पशु, तस्कर भागे

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। पुलिस ने चैकिंग के दौरान ट्रक से गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। इस बीच पुलिस को देखकर तस्कर ट्रक छोड़कर भाग निकले। मामला थाना भगवानपुर अन्तर्गत गांव तेज्जूपुर रोड का है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

घटना की बाबत थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वह ग्राम तेज्जूपुर-चुडियाला रोड पर वे वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गायों से भरा एक मिनी ट्रक वहां आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

पुलिस को देखकर मिनी ट्रक चालक व उसके साथी सहम गये और वे पास के खेतों में घुसकर फरार हो गये। पुलिस ने ट्रक व उसमें मौजूद गौवंश को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT