फॉलोवर बढ़ाने के चक्कर में धर्मनगरी की मर्यादा से खिलवाड़,फिर पढ़िये पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -

योगा शिक्षक/बॉडी बिल्डर/एलएलबी पास युवा की शर्मनाक करतूत

जनभावनाओं की शिकायत पर एसएसपी ने लिया संज्ञान

हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक, युवक ने मांगी माफी

आए दिन युवाओं में सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने का इतना क्रेज चढ़ा है कि क्या सही है, क्या गलत ! इसकी परख करना ही भूल बैठे हैं…

ऐसी ही एक घटना हरिद्वार के सिडकुल निवासी की सामने आई है… जो कई अभिभावकों को भी ध्यान दिए जाने योग्य है कि उनके बच्चे किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पहले योगा टीचर के रूप में नाम कमा चुके एलएलबी पास युवा अंकुर चौधरी को सोशल मीडिया का ऐसा बुखार चढ़ा कि धर्मनगरी की मर्यादा से खिलवाड़ करने की कसर तक नहीं छोड़ी। युवक ने फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में  धर्मनगरी हरिद्वार में अधर्म का सहारा लेकर लोगों की भावनाओं को आहत किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कई लोगों ने एसएसपी से शिकायत करी जिस पर लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एसएसपी ने इस मामले में युवक की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिसपर सिडकुल पुलिस टीम द्वारा युवक की पहचान कर युवक को प्यार की भाषा समझाते हुए जब समझाया और पुलिस एक्ट में चालान किया तो युवक ने कई बार माफ़ी मांगी और कसम खाई कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नाम पता युवक
अंकुर चौधरी पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी मंत्रा अपार्टमेंट,थाना सिड़कुल, जनपद हरिद्वार

Uttarakhand Police
मिशनमर्यादा  UKPoliceStrikeOnCrime

Ad_RCHMCT