इस तरह कुक बने ठग ने होटल संचालक से ठग ली लाखों की रकम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नौकरी करने के नाम पर ठग ने एक व्यक्ति से एक लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में रेलवे कॉलोनी काठगोदाम निवासी चयन राय ने कहा है कि उसने कुछ माह पूर्व अपने कोलकाता किचन नामक होटल में कुक की जरूरत के लिए एक विज्ञापन दिया। जिस पर मधुसूदन नामक सख्श का फोन आया और स्वयं को कुक बताया। साथ ही कहा कि वह उसके होटल में काम करना चाहता है। लिहाजा वह उसका टिकट बनवा दे। इस पर उसने टिकट का खर्च 6 हजार उसे दे दिए।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

आरोप है कि अगले दिन मधुसूदन का पुनः फोन आया और कहा कि उसे पुलिस ने गैस सिलेंडर के साथ पकड़ लिया है। इस पर पुलिस से छुड़ाने के ऐवज में उसने अलग-अलग किश्तों में एक लाख तीन हजार की रकम गूगल पे के माध्यम से अपने बैंक खाते में डलवा लिए। इसके बाद न तो उक्त ठग उसके होटल में पहुंचा और न ही उसे रकम वापस की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Ad_RCHMCT