उत्तराखंड में इस दिन तक होगी झमाझम बारिश, अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मॉनसून के आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। पहले उम्मीद थी कि 11 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा, लेकिन यह समय पर नहीं पहुंच सका। मौसम विभाग के अनुसार अब मॉनसून अगले 72 घंटों के भीतर उत्तराखंड पहुंच सकता है।

वहीं, प्री-मॉनसून बारिश का सिलसिला 11 जून से कुमाऊं के कई इलाकों में शुरू हो गया है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के वीडियो बुलेटिन के अनुसार, गढ़वाल मंडल के कुछ क्षेत्र भी इस बारिश से प्रभावित होंगे। इस बीच 16 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

उत्तराखंड में बीते 48 घंटे काफी गर्म और उमस भरे रहे, खासकर मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से राहत मिली। आज से कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी में कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना अधिक है। 11 जून को इन जिलों के अलावा गढ़वाल के चमोली जिले में भी बारिश हो सकती है। 12 जून को कुमाऊं के अधिकांश जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी है, साथ ही चमोली जिले में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 13 और 14 जून को भी राज्य के कई इलाकों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर दुग्ध संघ ने दिया सहयोग का भरोसा, 19 जून को होगा सुंदरकांड व विशाल भंडारा

पहले अनुमान था कि देश में मॉनसून की शुरुआत के बाद 11 जून तक उत्तराखंड में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा, लेकिन अब मौसम विशेषज्ञ 2 से 3 दिन और इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं। इसका मतलब है कि मॉनसून 15 जून या इसके बाद प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

देहरादून और गढ़वाल मंडल में भी मौसम में बदलाव आया है, आसमान बादलों से ढका हुआ है, लेकिन उमस के कारण गर्मी की परेशानी बरकरार है। शाम तक हल्की बूंदाबांदी और तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

Ad_RCHMCT