BREAKING-कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की वर्चुअल बैठक,दिये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की वर्चुअल बैठक,दिये निर्देश।।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बाद मे सचिवालय में अधिकारियो की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पूर्णतः अनुपालन करवाया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोरोना की संभावित लहर के दृष्टिगत अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हों और पर्याप्त मेनपॉवर हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

टेस्ट, ट्रैक एवं ट्रीट पर विशेष फोकस रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाए। 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों में टीकाकरण की गति में और तेजी लाये जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के साथ कोविड पर नियंत्रण रखना होगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्रीमती राधिका झा, अपर सचिव श्रीमती सोनिका, प्रो. दुर्गेश पंत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT