यहां इस हालत में मिला मासूम का शव,इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार।यहां सिडकुल थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्‍ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची की उम्र करीब दो साल है। धारदार हथियार से गले पर काटने का निशान मिला है। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कुछ राहगीरों ने खाला टीरा मार्ग पर झाड़ियों में एक बच्ची का शव पड़ा देखा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सूचना पाकर इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया बच्ची के गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान मिला है। जिससे माना जा रहा है कि हत्या कर शव खेत में फेंका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर बच्‍ची की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी ग्रामीण उसे नहीं पहचान सका। पुलिस यह भी आशंका जताई रही है कि बच्ची सिडकुल क्षेत्र के किसी बाहरी मजदूर का भी हो सकता है, इसलिए फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। हर एंगल से छानबीन शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT