बड़ी खबर:-पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनंद भरणे द्वारा फरियादियों का जनता दरबार लगाकर सुनीं जन समस्याएं,दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनंद भरणे द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं परिक्षेत्र के फरियादियों का जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी।

जनता दरबार में फरियादियों द्वारा पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पेयजल, भूमि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं गयी। , जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को शिकायत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में मुख्य 1- गुरजीत सिंह पुत्र संतोक सिंह निवासी बिगवाडा रुद्रपुर द्वारा अपने पुत्र की नौकरी लगाने के नाम पर 3,70,000 रु0 की ठगी के सम्बन्ध में शिकायत की जिसमें मौके पर ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहगर को सम्बन्धित प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

2- विगत जनता दरबार में रुपराज निवासी गौलापार ने विपक्षी मोहन पलडिया के मध्य जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को पॉंच लाख रुपये वापस किये गये।

3-श्रीमती निर्मला जोशी निवासी काठगोदाम द्वारा पैसों के लेन-देन ,श्रीमती शकुनी देवी निवासी दमुवाढूंगा ने घर से लगी दीवार पर विवाद तथा दयान सिंह निवासी हरिपुर नायक हल्द्वानी द्वारा पैसो के लेने-देन का आरोप लगया उपरोक्त सम्बन्ध में सम्बन्धित चौकी प्रभारी को निर्देशित करते हुए दोनो पक्षों को बुलाकर कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

01 जनवरी 2023 से 15-06-2023 तक सीधे रूप से प्राप्त होने वाली शिकायतों का विवरण

🎾जनपद नैनीताल -कुल शिकायत-56 निस्तारित-37
🎾जनपद उधम सिंह नगर- कुल शिकायत 10 निस्तारित5

🎾 जनपद अल्मोडा- कुल शिकायत -01 निस्तारित –1
डाक द्वारा प्राप्त शिकायतों का विवरण

👉जनपद ऊधमसिंहनगर- कुल प्राप्त-307 निस्तारित- 152

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

👉जनपद नैनीताल कुल शिकायत प्राप्त 192 निस्तारित 117

👉जनपद पिथौरागढ- कुल प्राप्त-05 निस्तारित-4
👉 जनपद अल्मोडा -7 निस्तारित-5
👉जनपद चम्पावत- 01 निस्तारित

व्हाट्सएप न0 8077713006 पर प्राप्त शिकायतो का विवरण
✅नैनीताल- 34 निस्तारित 27
✅ ऊधमसिंहनगर-30 निस्तारित-24
✅ अल्मोडा 2 निस्तारित -2
जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हुआ है उनको जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों की गहता से जांच कर गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाये।

Ad_RCHMCT