विभिन्न धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को हटाने के कमिश्नर ने दिए निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के विभिन्न धार्मिक स्थलों से स्थायी तौर पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीते दिन काठगोदाम सर्किट हाउस में हुई बैठक में कमिश्नर दीपक रावत ने ये निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति विशेष प्रयोजन के लिए भी अस्थायी तौर पर ही दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट


बैठक में कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सार्वजनिक जगहों से लाउडस्पीकर को हटा दें। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों के किनारे पर बिखरी निर्माण सामग्री के संबंधित व्यक्ति व संस्थान पर कार्रवाई करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था चौपट होती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


इस मौके पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल में पार्किंग के ऊपर बात की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्राधिकरण की ओर से बस स्टेशन, नेशनल होटल के समीप, एरीज बैंड, कैलाखान कैंट व फांसी गधेरा तल्लीताल में पार्किंग प्रस्तावित है। एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए पांच पर्यटन चौकी व छह चेक पोस्ट बनाये गए हैं।

Ad_RCHMCT