दीपावली पर मिलावटखोरों की खैर नहीं: कुमाऊं में चलेगा सघन छापेमारी अभियान

ख़बर शेयर करें -

दीपावली पर्व के मद्देनज़र उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

आयुक्त रावत ने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में मिलावटखोरी, जमाखोरी और कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई, हाइजीन एवं लाइसेंस, बिलिंग और खाद्य खरीद से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

यह अभियान पूरे कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन की यह पहल त्यौहारी सीज़न में उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Ad_RCHMCT