उत्तराखंड में समलैंगिक संबंधों के बहाने लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें एक एप के माध्यम से लोगों को समलैंगिक संबंधों के झांसे में फंसा कर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी हैं। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल और एक कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, ये शातिर एक एप का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करते थे। फिर वे उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर समलैंगिक संबंधों का झांसा देते थे। इन संबंधों के बाद आरोपी उनकी तस्वीरें और वीडियो बना लेते थे। बाद में एक शातिर आरोपी पुलिस की वर्दी में आकर इन लोगों को धमकाकर और ब्लैकमेल करके उनसे नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान लूटते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

कोटद्वार पुलिस को उत्तर प्रदेश के शामली से कुछ संदिग्धों के कोटद्वार क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। बीईएल मार्ग पर एक संदिग्ध कार को रोका, जिसमें एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में था। दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान सोनू उर्फ जोगिंदर सिंह और रविंद्र उर्फ मोनू के रूप में दी। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

आरोपियों के खिलाफ लोकसेवक की पोशाक पहनने, आपराधिक षड्यंत्र रचने और अवैध शस्त्र रखने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने का आदेश दिया। इन शातिरों के खिलाफ पहले भी यूपी के थाना शामली में मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

पुलिस टीम में कोतवाल रमेश सिंह तनवार, सीआईयू प्रभारी एसआई कमलेश शर्मा, एसआई राजविक्रम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे जिन्होंने इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

Ad_RCHMCT