अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब द्वारा नगर के श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आठवीं कक्षा की संस्कृति बिष्ट को प्रथम, आठवीं कक्षा के ही धीरज को द्वितीय और आठवीं की ही छात्रा आयशा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

संस्था के सचिव वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि मदर्स डे के भावुक अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को सामने लाना था और सभी बच्चों की चित्रकला गजब की रही। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल मैनेजमेंट का भी धन्यवाद अदा किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

संस्था की महिला पायनियर अध्यक्षा स्मृति मेहरोत्रा ने बच्चों की चित्रकला की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता क्लब अन्य स्कूलों में भी करने जा रहा है।

इस मौके पर स्कूल के मैनेजर जगजीत सिंह सेठी, प्रधानाचार्य कुबेर सिंह अधिकारी, नीलम लटवाल, प्रेरणा जोशी, सुधा मेहरोत्रा, रेनू अग्रवाल, कमलेश्वर कांत जोशी, रजनी सती, कमलजीत कौर, अंजू यादव, लोकेश नेगी, शोभा लखचौरा, भानू एवं नाजरीन आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Ad_RCHMCT