कैंची धाम मार्ग में एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज की मृत्यु संबंधी समाचारों के संदर्भ में जांच आदेश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal आज समाचार पत्रों में कैंची धाम क्षेत्र में जाम में फंसने के कारण एक एंबुलेंस में मरीज की मृत्यु की खबर प्रकाशित हुई है। उक्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इस घटना की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए एक जांच गठित की गई है, तथा जांच अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक (क्राइम/यातायात) डॉ0 जगदीश चंद्रा को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली ₹110 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण; 'कंडोलिया महोत्सव' अब होगा राजकीय महोत्सव

प्रारंभिक जांच में निम्न तथ्य सामने आए हैं-

संबंधित एंबुलेंस सायं लगभग 06:30 बजे खैरना से रवाना हुई और लगभग 08:00 बजे के आसपास एंबुलेंस भीमताल अस्पताल पहुंची, जहां मरीज को लगभग 40 मिनट तक उपचार दिया गया।
चिकित्सकों द्वारा मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र हेतु रेफर किया गया, जिसके उपरांत लगभग 55 मिनट में एंबुलेंस सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि एंबुलेंस के किसी स्थान पर विशेष रूप से जाम में फंसने या मरीज के उपचार में विलंब होने के ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।

फिर भी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें एंबुलेंस चालक, खैरना व भीमताल अस्पताल के चिकित्साकर्मी, एवं मौके पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। विस्तृत रिपोर्ट जांच उपरांत प्रस्तुत की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में मिल रहा अभ्यर्थियों को प्रवेश

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग करें।

Ad_RCHMCT