उत्तराखंड: सड़क कटान के दौरान भूस्खलन, जेसीबी चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक जेसीबी चालक की भूस्खलन के कारण मौत हो गई। यह घटना अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के ग्राम असगोली और ग्राम पैठानी के बीच सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण के लिए ग्राम घूने और ग्राम सभा सिमलगांव में पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क कटिंग का कार्य चल रहा था। आज सुबह करीब 8:30 बजे अचानक पहाड़ दरक गया, जिससे भूस्खलन हुआ और जेसीबी पर भारी मलबा गिर गया। हादसे के दौरान जेसीबी चालक मलबे में दब गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सूचना मिलने पर तहसीलदार और थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि जेसीबी चालक, करतार सिंह (पुत्र राम सिंह), निवासी ग्राम झारकुड़ी, जनपद नूह, हरियाणा गंभीर रूप से घायल था। हालांकि, उसे तुरंत CHC द्वाराहाट भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

घटनास्थल से जेसीबी को मलबे से निकालने का काम जारी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Ad_RCHMCT