रामनगर में मीडिया सेंटर की मांग को लेकर पत्रकारों ने विधायक व नगरपालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-आपको बता दें कि रामनगर में मीडिया सेंटर की स्थापना को लेकर पत्रकारों द्वारा लंबे समय से शासन प्रशासन से मांग की जा रही है तथा वर्ष 2010 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशांत द्वारा जनसभा के दौरान रामनगर में मीडिया सेंटर बनाए जाने की घोषणा भी की गई थी लेकिन 13 वर्ष बीतने के बाद भी आज तक रामनगर में मीडिया सेंटर की स्थापना नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

जिसको लेकर सोमवार को देवभूमि मीडिया क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै एवं महासचिव राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने एक ज्ञापन विधायक दीवान सिंह बिष्ट व एक ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम को सौंपा मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन में कहा कि मीडिया सेंटर स्थापना को लेकर कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य लोगों को अवगत कराया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

लेकिन आज तक मीडिया सेंटर बन नहीं पाया है उन्होंने कहा कि पुराने तहसील परिसर में बहु मंजिल पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है जिसके तहत इस बहू मंजिल पार्किंग में मीडिया सेंटर स्थापित किया जाए जिस पर विधायक ने पत्रकारों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त जिलाधिकारी से वार्ता कर बहू मंजिल पार्किंग में मीडिया सेंटर की स्थापना कराएंगे वही पालिकाध्यक्ष से नगर पालिका में अस्थाई तौर पर मीडिया सेंटर है तू एक कक्ष उपलब्ध कराए जाने हेतु एक कक्ष उपलब्ध कराएं जाने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

इस दौरान विनोद पपनै, उपाध्यक्ष डॉक्टर जफर सैफी, बंटी अरोरा, जीवन कुमार, चंचल गोला, रोहित गोस्वामी, चंद्रसेन कश्यप, मोहम्मद कैफ, रागिब खान, नितेश जोशी, सलीम मलिक आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT