कांवड़ यात्रा 2023:-शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा जारी QR कोड,ये सब मिलेगा लाभ

ख़बर शेयर करें -

कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की नई पहल बटोर रही चौतरफा सुर्खियां

शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा जारी QR कोड

पार्किंग, रूट डायवर्जन, सोशल मीडिया, खोया-पाया सहित कई जानकारी एक मंच पर

कांवड़ यात्रियों को QR कोड के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए अन्य राज्यों के विभिन्न जनपदों में भी भेजी जा रही है, हार्ड/सॉफ्ट कॉपी

कांवड यात्रा 2023

हरिद्वार पुलिस ने नई पहल को धरातल पर उतारते हुए कांवड यात्रा 2023 में भोले भक्तों की सुविधा के लिए QR Code जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

QR Code स्कैन करते ही कांवड़ यात्रियों को निम्नलिखित सुविधाएं एक ही मंच पर बड़ी आसानी से उपलब्ध हो पाएंगी-

1-रियल टाइम पार्किंग-

पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी आपको आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय real-time पार्किंग की स्थिति आप जान पाएंगे।

2- डायवर्जन-

भीड़ का दबाव बढ़ने पर यदि रूट प्लान को चेंज कर डायवर्जन लागू किया जाता है तो उसकी जानकारी आपको QR Code स्कैन करके आसानी से मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

3- खोया-पाया-

खोया पाया में गुमशुदा बच्चों की जानकारी एवं उनके परिजनों की जानकारी भी दी जाएगी जिसे स्कैन कर अपने किसी परिचित के खोने पर उसे आसानी से तलाश किया जा सकेगा।

4- सोशल मीडिया प्लेटफार्म-

इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप आसानी से कांवड़ मेले के दौरान पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए किए जा रहे कार्यों, जारी की जा रही नई गाइडलाइंस एवं अन्य निर्देशों के बारे में ताजा जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

5- फोटो वीडियो गैलरी-

यहां आप कांवड़ मेले के दौरान ली गई भोले के भक्तों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

6- जिला दूरभाष संपर्क सूची-

यहां पर आपको जनपद के सभी महत्वपूर्ण अधिकारीगण के मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

इस क्यूआर कोड की सॉफ्ट कॉपी नजदीकी जनपदों से (जहां से शिव भक्त आते हैं) को भेजी जा रही है एवं हार्ड कॉपी दूरदराज से डाक गाड़ियों के आने वाले आसपास के राज्यों में भेजी जा रही हैं।

Uttarakhand Police
Haridwar Police
Traffic Police Haridwar
kanwadmela2023
QRCodeScanner

Ad_RCHMCT