Uttarakhand Weather:-इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज,रेड अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather:- उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जारी पूर्वानुमान मे 23 से 26 जून तक राज्य के जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। तथा इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शुक्रवार 23 जून को राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर ,पौड़ी ,चंपावत, बागेश्वर और हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार झोकेंदार हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 24 जून से 26 जून तक 72 घंटे भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट के मुताबिक राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने,बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछार और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के जनपदों में 3 दिन कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

Ad_RCHMCT