रामनगर-सड़क हादसे मे काशीपुर बैंक कर्मी की मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-सड़क हादसे मे काशीपुर बैंक कर्मी की मौत, परिवार में कोहराम।।

रामनगर-आज बुधवार को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि कंचनपुर छोई में शमशारा रिसोर्ट के पास एक कार नं0 uk18 d 0465 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर थाना स्थानीय से पुलिस बल को मौके रवाना किया गया । मौके पर पहुंचे तो हल्द्वानी की तरफ से रामनगर आ रही उपरोक्त स्वीफ्ट डिजायर कार रोड के किनारे एक पेड़ से टकरायी थी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

स्थानीय लोगों ने उक्त कार चालक को सी एच सी रामनगर हास्पिटल पहुंचाया। सी एच सी रामनगर पहुचकर जांच पड़ताल की गयी तो उक्त व्यक्ति का नाम पता कैलाश चन्द्र गोस्वामी पुत्र त्रिलोक गोस्वामी निवासी मं0नं0 248 सैक्टर 1 न्यू कालोनी आर के पुरम मानपुर रोड काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 59 वर्ष ज्ञात हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

मृतक काशीपुर में केनरा बैंक में सहायक क्लर्क के पद पर कार्यरत था। मृतक के शव के पंचायतनामे की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी सीएच सी रामनगर में रखा गया है।

Ad_RCHMCT