काशीपुर:-(बिग ब्रेकिंग) खनन चेकिंग के दौरान उपजिलाधिकारी को गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयत्न करने वाले अभियुक्तगणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खनन चेकिंग के दौरान उपजिलाधिकारी को गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयत्न करने वाले अभियुक्तगण उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में

काशीपुर:-शनिवार को दीपक कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी उपजिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर ने तहरीरी सूचना दी कि गुरुवार को उपजिलाधिकारी अपने वाहन से  जिलाधिकारी के आदेशानुसार अवैध खनन की कार्यवाही हेतु उपजिलाधिकारी व अपने हमराही यान के साथ कुण्डेश्वरी रोड़ पर जैतपुर स्कूल के पास चैकिंग कर रहे थे।

कि अवैध खनन के फिल्डर जो एसडीएम की गाड़ी का पीछा कर रहे थे तथा कुछ खनन के वाहन आ रहे थे, अभय प्रताप उपजिलाधिकारी गाडी से उतर रहे थे तभी कार क्रेटा जो वहाँ रूकी थी ने उपजिलाधिकारी को टक्कर मारने की नियत से टक्कर मार दी।

जिससे उपजिलाधिकारी बाल-बाल बच गये फिल्डर अपनी केटा कार को लेकर वहाँ से भाग गये जिसका नम्बर यूके-18-पी-9899 था के द्वारा यह कृत्य जानबुझकर किया जिससे फिल्डर अपनी खनन को गाड़ियों का आसानी से निकाल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

फिल्डरों के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा कर खनन चैकिंग को बाधित किया तहरीरी सूचना पर थाना हाजा पर मु०एफआईआर नम्बर 748/2022 धारा 186/353 भादवि का अभियोग बनाम चालक क्रेटा नम्बर नम्बर यूके-18- पी-9899 नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक काशीपुर को तत्काल पुलिस टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम के प्रभारी / मुकदमा वाला के विवेचक उ0नि0  देवेन्द्र सिंह सामन्त उ0नि० नवीन बुधानी व उ0नि० संतोष देवरानी के द्वारा केटा गाड़ी का स्वामित्व का पता कर दौराने पतारसी एंव सुरागरसी करते हुये प्रकाश में आये अभियुक्त गणों के मस्कनों पर दविश दी गयी तो अभियुक्त गण मस्कनों से बादस्तुर फरार थे।

शनिवार को दौराने संदिग्ध व्यक्ति वस्तु चैकिंग के दौरान मुखविर खास की सूचना पर फिल्डरों / अभियुक्त गणों को मय उपजिलाधिकारी को टक्कर मारने वाली केटा के साथ चार अभियुक्त गणों को मानपुर रोड पर पकड़ लिया। अभियुक्त गणों के द्वारा बताया गया कि उनके खनन के वाहन चलते है और इसी केटा कार से फिल्डिंग कर अपने खनन के वाहनों को आसानी से निकाल लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण

1- चालक रियाज आलम पुत्र शमीम अहमद वर्ष निवासी घोसीपुरा थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष
2- शाहरूख अली पुत्र अफसर अली निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष
3- अरबाज पुत्र भुरा निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष
4- अरशद पुत्र चन्दा निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष

Ad_RCHMCT