काशीपुर:-छात्रा का अपहरण कर खेत मे दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर:-राज्य में दुष्कर्म के मामले भी दिन प्रतिदिन बड़ते जा रहे हैं।ताजा मामला उधमसिंह नगर के काशीपुर से आ रहा है जहाँ जीएनएम का कोर्स कर रही एक छात्रा का अपहरण कर गन्ने के खेत में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

वारदात के तीन दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद से जीएनएम का कोर्स कर रही है। वह एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस भी करती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

29 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे वह अस्पताल से घर लौट रही थी। अंधेरा होने पर उसने अपने मित्र को बुलाया और उसे घर छोड़ने के लिए कहा। छात्रा के अनुसार वह मित्र के साथ बाइक से घर जा रही थी। बगवाड़ा के पास दो युवकों ने जबरदस्ती रोक लिया। आरोप है कि उसके मित्र को धमकाकर भगा दिया। छात्रा के अनुसार आरोपी उसे डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर ले गए। जसपुर के रास्ते में एक सुनसान जगह पर बाइक रोक कर उससे दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

आरोप है कि उन्होंने गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका साथी विक्की खेत के बाहर खड़ा होकर रखवाली करता रहा। बाद में दोनों ने शराब पी और गुरी ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। सुबह फिर ऐसा ही हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

छात्रा के अनुसार बदनामी के कारण वह रिपोर्ट नहीं लिखाना चाह रही थी। परिजनों की सहमति के बाद उसने केस दर्ज कराया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT