अवैध तमंचे व चाकू के साथ 02 व्यक्तियों को काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा चलाए जा रहे हैं संदिग्ध एवं नशेडियो के विरुद्ध अभियान के तहत बुधवार की रात्रि में SI नवीन बुधानी चौकी प्रभारी कटोराताल द्वारा मय टीम के नौगजा पुलिया के पास मानपुर रोड काशीपुर के पास संदिग्ध कैलाश सैनी पुत्र रामबाबू सैनी उम्र 30 वर्ष निवासी निकट नागनाथ मंदिर मोहल्ला पक्काकोट थाना

काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर व विशाल कुमार पुत्र रामकिशोर उम्र 36 वर्ष निवासी बाल्मीकि कॉलोनी मोहल्ला महेशपुर थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर को क्रमशः एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक  अदद नाजायज रमपुरिया चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जिनके द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह नशे के आदी है नशा करने के लिये अपने खर्चो को पूरा करने के लिये छोटी मोटी चोरियां करते है  और अपने बचाव व लोगों को धमकाने के लिये अवैध हथियार अपने पास रखते है। इससे पहले भी वह चोरी आदि अपराधों में जेल जा चुके है।

अभियुक्त गणों से बरामदा अवैध हथियारों के आधार पर कोतवाली काशीपुर एफ आई आर नंबर 643/2022 धारा 3/4/25 आयुध अधिनियम बनाम कैलाश आदि पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

नामपता गिरफ्तार अभियुक्त
1- कैलाश सैनी पुत्र रामबाबू सैनी निवासी निकट नागनाथ मंदिर मोहल्ला पक्का कोट थाना काशीपुर जनपद उधम सिंहनगर उम्र 30 वर्ष
2- विशाल कुमार उर्फ विक्की पुत्र रामकिशोर उम्र 36 वर्ष निवासी बाल्मीकि कॉलोनी मोहल्ला महेशपुरा थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

बरामदा माल
1- एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, व 1 अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर अभि0 कैलाश से बरामदा।
2- एक अदद अवैध चाकू अभि0 विशाल से बरामद।

Ad_RCHMCT