यहां पुलिस ने मात्र 02 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा, भांजा ही निकला मामा का हत्यारा।

ख़बर शेयर करें -

राज्य में अपराधिक राजधानी बनी उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जानकारी के अनुसार बता दे गत दिवस को बुद्धा सिंह निवासी गोपीपुरा थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर ने थाना हाजा में तहरीर सूचना दी की उसके भाई बृजमोहन को उसके भांजे सौरभ ने पत्थर व डंडों से सर कुचल कर व गला दबाकर हत्या कर दी है वादी की तहरीर के आधार पर थाना काशीपुर में एफआईआर नंबर 279/ 2022 धारा 302 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर के निर्देश पर घटना का तत्काल अनावरण किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निकट निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पश्चात हत्या जैसे जघन्य अपराध का अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 2 घंटे के भीतर अनावरण कर घटना में सलिप्त प्रीत कौर वह सौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिसमें जनता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा त्वरित अनावरण करने के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹5000 नकद पारितोषिक की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

Ad_RCHMCT