भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार रहे केदार सिंह फोनिया का हुआ निधन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा खेमे से अब तक की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि लाल कुआं में भाजपा के दिग्गज नेता के निधन की खबर सामने आई थी उसके साथ ही आज उत्तराखंड भाजपा के एक बड़े नेताओं में शुमार रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया की निधन की खबर भी सामने आ रही है बता दे कि उत्तराखंड बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार रहे और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड बीजेपी के बड़े नेता थे और केदारघाटी में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। वो बद्रीनाथ सीट से विधायक बन कर आते रहें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर योगा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से की योग को जनआंदोलन बनाने की अपील


अविभाजित यूपी में वो कल्याण सिंह की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे। केदार सिंह फोनिया के समय में ही राम मंदिर के लिए बड़ी भूमि पर अधिग्रहण किया गया था। इस फाइल पर केदार सिंह फोनिया के ही दस्तखत थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


वहीं राज्य निर्माण के बाद भी केदार सिंह फोनिया 2007 में बीजेपी के टिकट से जीत कर आए। हालांकि 2012 में उन्हे टिकट नहीं दिया गया तो वो नाराज हो गए थे और पार्टी छोड़ दी थी। केदार सिंह फोनिया ने उत्तराखंड रक्षा मोर्चा से चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए।

इसके बाद वो आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गए थे। 2014 में फोनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े डॉ. हरक सिंह रावत के समर्थन में खंडूड़ी के खिलाफ प्रचार भी किया था। इसके बाद वो अप्रैल 2019 में फिर से बीजेपी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

केदार सिंह फोनिया राज्य निर्माण से पहले इन वर्षों में विधायक बने-
केदार सिंह फोनिया-1991-बीजेपी
केदार सिंह फोनिया-1993- (उपचुनाव)बीजेपी
केदार सिंह फोनिया- 1996 – बीजेपी।

Ad_RCHMCT