केदारनाथ यात्राः जून माह की हेली सेवा के लिए इस दिन से बुकिंग, जानें कब खुलेगा पोर्टल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो चुकी है और यात्रियों का धामों तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी बीच केदारनाथ हेली सेवा के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। जून माह के लिए केदारनाथ हेली सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 7 मई से शुरू होगी। यह जानकारी आईआरसीटीसी ने जारी की है।

यात्रियों को केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा। ऑनलाइन बुकिंग 7 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बुकिंग से पहले वेबसाइट पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस बार 1 से 30 जून तक के लिए बुकिंग खोली जा रही है, जबकि इससे पहले 31 मई तक के लिए बुकिंग खोली गई थी, जो कि पांच मिनट में ही पूरी हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

बुकिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान:

बुकिंग केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही की जाएगी।

बुकिंग के लिए किसी अन्य पोर्टल या एजेंसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

किसी भी मोबाइल नंबर पर संपर्क न करें।

भुगतान केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही किया जाएगा।

क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी पर भुगतान न करें।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

अगर आपको ठगी का शक हो, तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचित करें।

आईआरसीटीसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें और ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।

Ad_RCHMCT