उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। इस बदलाव के तहत हल्द्वानी समेत विभिन्न स्थानों पर मौसम में हलचल देखी जा रही है। 

अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है और तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक, 5 मई तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं (50-60 किमी/घंटा, अधिकतम 70 किमी/घंटा) की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी गरज, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा, अधिकतम 70 किमी/घंटा) का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने का पूर्वानुमान है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और हल्की से मध्यम बारिश के एक या दो दौर हो सकते हैं, जिनमें गरज और आकाशीय बिजली भी हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

वहीं कुमाऊं के नैनीताल जिले में रामनगर मे भी बारिश शुरू हो गई है।

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और सलाह दी है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

Ad_RCHMCT