हल्द्वानीः सड़क सुधार कार्य में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हटाया अतिक्रमण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल शाह ने रविवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ काठगोदम स्थित कोलटैक्स तिराहे पर सड़क चौड़ीकरण और जंक्शन सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की सीमा (राइट ऑफ वे) में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

अधिकांश लोगों ने प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बाद स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया, जबकि कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। एसडीएम ने PWD अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क समतलीकरण का कार्य तुरंत शुरू किया जाए, जिससे यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

इस मौके पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट, PWD के सहायक अभियंता अनिल कनौजिया समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुधार कार्यों में सहयोग करें और भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचें।

Ad_RCHMCT