खालिद का नकल का खेल फंसा, उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाएं संकट में!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले के खुलासे के बाद सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया है। वहीं, परीक्षार्थियों की मांग पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 5 अक्टूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 की परीक्षा स्थगित कर दी है। 12 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक कृषि अधिकारी और प्राविधिक सहायक वर्ग 1 की परीक्षाओं को लेकर भी संशय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक मामले के सामने आने से आगामी परीक्षाओं पर भी असर पड़ा है। 5 अक्टूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, लेकिन इस परीक्षा के नए तारीख का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। आयोग इस बारे में बाद में घोषणा करेगा।

वहीं, 12 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 1 और प्राविधिक सहायक वर्ग 1 की परीक्षाओं को लेकर भी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस परीक्षा के स्थगित होने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

एसटीएफ इस पेपर लीक मामले की जांच कर रही है और मुख्य आरोपी खालिद की हर पहलू से जांच जारी है। जांच में पता चला है कि खालिद ने लंबे समय से नकल के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने की कोशिश की। खालिद के घर से कोई परीक्षा तैयारी की नोटबुक या किताबें नहीं मिलीं, जिससे स्पष्ट होता है कि वह बिना तैयारी के ही कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने ईटीवी भारत को बताया कि 5 अक्टूबर की परीक्षा परीक्षार्थियों की मांग और मौजूदा पेपर लीक मामले के कारण स्थगित की गई है। 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के संबंध में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग जल्द ही स्थिति के अनुसार उचित निर्णय लेगा।

Ad_RCHMCT