जाम से बचाव के लिए नैनीताल में लागू ट्रैफिक डायवर्जन, जानें नया रूट प्लान

ख़बर शेयर करें -

वीकेंड के दौरान नैनीताल जिले में पर्यटकों की भारी आवाजाही और वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह योजना 5 और 6 जुलाई 2025 को प्रभावी रहेगी।

नैनीताल पुलिस ने स्थानीय निवासियों और सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन करें और पुलिस के दिशा-निर्देशों में सहयोग दें। इस योजना का उद्देश्य ट्रैफिक जाम की समस्या को नियंत्रित करना और पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, सुगम यातायात सुविधा प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोताघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 39 यात्री थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

● कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव अधिक होने पर कैंची धाम में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण भवाली सेनिटोरियम में वाहनों को पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।

● वीकेंड के दौरान, शनिवार/रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय 12:00 बजे से 21:00 बजे तक  प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा' अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

● आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का(जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) 16:00 बजे से 21:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

● कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से  चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

● गौलापार से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने डिवाइडर के पास रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ​जय श्री श्याम! हल्द्वानी में सजी बाबा की भव्य दरबार, निशान यात्रा में उमड़े हजारों भक्त

● चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

● अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को भावाली मस्जिद तिराहा से नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट के मध्य रोके जायेंगे। 

● भीमताल/मुक्तेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।

Ad_RCHMCT