रामनगर-बाघ के हमले से मजदूर की मौत।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-बाघ के हमले से मजदूर की मौत।।

रामनगर-विश्व प्रसिद्ध कार्वेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी बीट no 4 पर एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर मार डाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉर्बेट पार्क के सर्पदुल्ली रेंज के धनगढ़ी गेट से डेढ़ किमी दूर बाघ ने एक मजदूर को मार डाला। बीट नंबर 4 के जंगल में उसका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

दोपहर करीब तीन बजे ढिकाला से लौट रहे सीटीआर निदेशक नरेश कुमार को सड़क पर बाइक पड़ी दिखी। उन्होंने सर्पदुल्ली रेंजर जयपाल सिंह रावत को सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बताया कि कुछ देर पहले एक मजदूर सुल्तान कैंपस में सड़क पर जाल बांधने के लिए गया था।

इस पर आसपास के जंगल में खोज की गई तो वहां एक शव पड़ा मिला। मृतक की खिनाख्त खलील अहमद (40) पुत्र बांके अली निवासी मानपुर रोड ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

ठेकेदर के अंतर्गत खलील अहमद जाल बनाने का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Ad_RCHMCT