डीएम के निर्देश पर पंचायत चुनाव से पूर्व रामनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6500 किलो लहन नष्ट, भारी मात्रा में शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Ramnagar-राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव 2025 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को आबकारी आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रामनगर द्वारा मालधन, तुमड़िया डैम क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे


दबिश के दौरान जनपदीय आबकारी टीम नैनीताल एवं मंडलीय टीम द्वारा तुमड़िया डैम के किनारे अवैध शराब निर्माण के चार से पांच अड्डों को ध्वस्त किया गया। मौके पर लगी भट्टियों को नष्ट किया गया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त समस्त उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

अभियान के दौरान लगभग 6500 किलोग्राम लहन एवं एक रबर ट्यूब में भरी लगभग 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।


शराब तस्करों की पहचान हेतु आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की गई और उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मौके पर वैधानिक रूप से विवेचना भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग


इस कार्रवाई में जनपदीय प्रवर्तन अधिकारी नैनीताल, आबकारी निरीक्षक रामनगर, एवं अन्य जनपदों की आबकारी टीमों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT