पहचान छिपाकर युवती को बनाया हवस का शिकार, धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज की है। आरोप है कि मुस्लिम युवक खुद को हिंदू बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में आया था। बाद में उसका असली चेहरा सामने आया। युवक पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोपी के परिवार के अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

लड़की ने बताया कि चार साल पहले जब वह नाबालिग थी तब वार्ड 2 निवासी अफजाल ने खुद को राहुल बताकर उसे प्रपोज किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। कुछ ही समय बाद उसने लड़की के साथ रेप किया। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2023 को अफजाल ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। तब उसे पता चला कि वह राहुल नहीं अफजाल है। लड़की ने अफजाल और उसके परिवार पर खुद को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

 युवती ने आरोप लगाया कि अफजाल ने अपने भाई इकरार अहमद के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने अफजाल अहमद, भाई इकरार अहमद, पिता अबरार अहमद व अफजाल की मां के खिलाफ पॉक्सो, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।  

Ad_RCHMCT