रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्यवाही,07 वाहनों को बिना रॉयल्टी/रॉयल्टी से अधिक उप खनिज ले जाते हुए पकड़ा,किया सीज।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-सोमवार की देर रात्रि पर प्रभागीय वनाधिकारी
तर्राइ पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर कुन्दन कुमार के दिशा निर्देशन में मानसून सीजन में अवैध खनन की रोकथाम हेतु
चल रहे अभियान के तहत

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

एन0एच0 74 से बिना रॉयल्टी के वन उप खनिज ले जाए जाने की सूचना मिलने पर एक सयुक्त टीम का गठन किया गया।

जिसमें दक्षिणी जसपुर रेंज,उत्तरी जसपुर रेंज,आमपोखरा रेंज, काशीपुर रेंज व वन सुरक्षा बल द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग (734) काशीपुर, जसपुर मार्ग के मध्य स्थित फी-प्लाजा के समीप उप खनिज ले जाते वाहनों को चैक किया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस चैकिंग अभियान के द्वारा 07 वाहनों को बिना रॉयल्टी/रॉयल्टी से अधिक उप खनिज ले जाते हुए पकड़ा गया।

सभी 07 वाहनों काे वन अभिरक्षा में लेते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 42 व 52 में वन अपराध दर्ज कर सीज की कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT