उत्तराखंड-(दुखद) जम्मू कश्मीर हादसे में देवभूमि का लाल भी हुआ शहीद।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ ITBP की बस दुघर्टना मे राज्य का एक जवान शहीद हो गया।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आज हुए हादसे में पिथौरागढ़ के आईटीबीपी जवान के शहीद होने के बाद जिले में शोक की लहर फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

गौरतलब है कि आज अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जवानों को लेकर जा रही बस के हादसा ग्रस्त होने से सात जवान शहीद हो गए, जबकि 27 जवानों के घायल होने की खबरें आ रही है। शहीदों में एक पिथौरागढ़ जिले के भुरमुनी गांव निवासी दिनेश सिंह बोरा भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शहीद की खबर से गांव में शोक की लहर है तो,वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी दिनेश सिंह बोहरा आईटीबीपी की चौथी बटालियन में 14 साल से तैनात थे। वह इन दिनों अमरनाथ यात्रा में तैनात थे।

Ad_RCHMCT