दुःखद- छुट्टी पर घर लौट रहे मेजर की कार खाई में गिरी, मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के मेजर की मौत हो गई। इस खबर से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वह यूपी के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के घसौली गांव के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मेजर शुभम सैनी अपने दो दोस्तों को देहरादून में परीक्षा देने के लिए होटल छोड़कर वापस अपनी यूनिट जा रहे थे। इसी दौरान चकराता मार्ग पर उनकी कार अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गई। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

शुभम सैनी के परिवार को आनन-फानन में घटना की सूचना दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उनकी बहन और माता-पिता रात में ही उत्तराखंड के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

सूत्रों के अनुसार, मेजर शुभम सैनी के बड़े भाई तुषार की शादी 18 फरवरी को होने वाली थी और शुभम छुट्टी लेकर घर लौटने वाले थे। उनके पिता सत्येंद्र कुमार सैनी सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। शुभम सैनी ने 2015 में एनडीए में भर्ती होकर तीन साल पुणे में ट्रेनिंग की और 2019 में पास आउट हुए। उनका पहला पोस्टिंग पंजाब के भटिंडा में हुआ, जबकि दूसरी पोस्टिंग चकराता में थी। पिता सत्येंद्र सैनी ने बताया कि शुभम अभी अविवाहित थे और उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा।

Ad_RCHMCT