स्कीइंग नेशनल चैम्पियनशिप में मेनका ने दिखाया जलवा, जीता पदक

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। विटंर गेम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओपन नेशनल स्कीइंग और स्कीइंग माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता में धारचूला की बेटी मेनका गुंज्याल ने रजत पदक प्राप्त किया है। मेनका की उपलब्धि पर एक बार फिर सीमांत में खुशी की लहर दौड़ रही है। मेनका के क्षेत्र में आने पर उनका जोरदार स्वागत की जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

 उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ओली के स्क्रीन ग्राउंड में आयोजित विंटर गेम्स एसोसिएशन के बैनर तले हुए ओपन नेशनल स्कीइंग तथा स्कीइंग माउंटिंग प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर मेनका ने रजत पदक प्राप्त कर अपनी झोली में एक और खिताब प्राप्त कर लिया है।  भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया के तहत कश्मीर की गुलमर्ग में हुई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण तथा रजत प्राप्त कर सुर्खियों में आई मेनका ने ओली में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त कर अपने पदकों को प्राप्त करने के लक्ष्य को आगे बढ़कर क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

 जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि  मेनका की इस उपलब्धि पर सीमांत क्षेत्र को अपनी इस बेटी पर नाज है। उन्होंने कहा कि मेनका के आगमन पर उसका क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया जाएगा। युवा पीढ़ी मेनका से प्रेरणा लेकर अपने-अपने लक्षण को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करके आगे बढ़े इसके लिए युवा पीढ़ी के साथ उनके प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को भी आयोजित किया जाएगा।

Ad_RCHMCT