पुलिस का नशे पर प्रहार, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान शीशमहल के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 13.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम फैजल पुत्र सोहेल निवासी शारदा फैक्ट्री के सामने शीशमहल थाना काठगोदाम बताया है। बताया कि वह  स्मैक गायत्रीनगर के मोहित चौहान उर्फ गिल्लू से ला रहा है। साथ ही इसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

Ad_RCHMCT