हल्द्वानी में संपन्न हुआ 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हरिशरण जन संस्था द्वारा आज अंतिम दिन 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया जहां कन्याओं की शादी के साथ-साथ उनके गृहस्ती का भी सामान भारत स्वरूप उनको दिया गया।

भव्य विवाह कार्यक्रम में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहां जहां महिलाओं द्वारा वैवाहिक मांगलिक गीत गाए जा रहे थे


इस सामूहिक विवाह समारोह में उत्तराखंड के सीमांत जोहार और शौका समाज के लोग कन्याओं के लिए बारात लेकर आये ।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

जबकि बंगाली और गोरखा समाज के लोग अपने रीति रिवाज के अनुसार बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान विधि विधान के साथ ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शादी विवाह करा गया।

हरिशरण जन संस्था के संस्थापक राम गोविंद दास “भाई जी”ने बताया कि 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया जहां उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से वर और दुल्हन पक्ष के लोग पहुंच शादी में शिरकत किए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

जहां विधि विधान से सभी कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कराया गया सभी कन्याओं को उनके गृहस्ती का समान उपहार स्वरूप दिया गया है।

गौरतलब है कि संस्था द्वारा पिछले 8 नवंबर से कई तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है जहां प्रख्यात कथावाचक मृदुल महाराज द्वारा भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस


उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में सभी समाज की भागीदारी रही जहां सभी ने अपनी रीति रिवाज के अनुसार इस वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि पहली बार हल्द्वानी में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है जहां 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया।

Ad_RCHMCT