बिना बताए छोड़ी बैठक, अब सरकार ने प्राचार्यों और नोडल अधिकारी से मांगा जवाब

ख़बर शेयर करें -

विभागीय समीक्षा बैठक को सात डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और नोडल अधिकारी बीच में छोड़कर चले गए। इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इन सभी को बैठक को बिना बताए बीच में ही छोड़कर जाने पर जवाब तलब किया है। यह बैठक दो से 16 अप्रैल तक जिलावार ऑनलाइन आयोजित की गईं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

नोडल अधिकारी सहायक निदेशक दीपक पांडे ने शनिवार को बैठक और कार्रवाई का ब्योरा जारी किया। अपर सचिव डॉ.आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि इस प्रकार शासकीय बैठक को बिना अनुमति छोड़कर चले जाना घोर अनुशासनहीनता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त न हुआ तो दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठकों के दौरान उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दूबे, सहायक निदेशक एवं नोडल नैक डॉ. दीपक कुमार, अनुभाग अधिकारी पुष्कर नेगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

Ad_RCHMCT